Thursday, April 30, 2026

अतिवृष्टि से गोंदिया तहसील में धान फ़सलों का भारी नुकसान, सभी फसलों का तत्काल करें पंचनामा : MLA विनोद अग्रवाल

एसडीओ, तहसीलदार, कृषि अधिकारी के साथ आपात बैठक लेकर दिए कड़े निर्देश
गोंदिया : पिछले कुछ दिनों से जारी बारिश और अतिवृष्टि से गोंदिया तहसील अंतर्गत धान फसलों को व अन्य फसलों को भारी नुकसान हुआ है। फसलों के साथ ही अतिवृष्टि से घरों को नुकसान होने से किसान एन त्यौहार के दौरान आर्थिक परेशानी में आ गया है।
धान के भारी नुकसान एवं घरों को हुए नुकसान पर अनेक किसानों ने खेत की वर्तमान स्थिति से गोंदिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनोद अग्रवाल को अवगत कराया था। विशेष है कि गोंदिया तहसील में हल्के धान की पैदावार अधिक होती है। वर्तमान समय मे अत्यधिक किसानों का धान कट गया है जो बारिश और अतिवृष्टि के चलते नष्ट हो गया है। धान पर मावा और तुड़तुड़ा रोग लग गया है। ये स्थिति संपूर्ण क्षेत्र में एक जैसी है। किसानों के इस मामले को गंभीरता से लेते हुए विधायक विनोद अग्रवाल ने शुक्रवार, 10 अक्तूबर को एक आपात बैठक तहसील कार्यालय में ली। इस बैठक में विधायक विनोद अग्रवाल ने गोंदिया तहसील में हुए अतिवृष्टि से धान की फसलों, घरों के भारी नुकसान पर सभी फसलों, नुकसान ग्रस्त घरों का तत्काल पंचनामा कर शासन को भेजने के कड़े निर्देश दिए। इस आपात बैठक में एसडीओ चंद्रभान खंडाईत, तहसीलदार शमशेर पठान, अपर तहसीलदार श्रीकांत कांबळे, बीडीओ महेंद्र मडामे, कृषि अधिकारी नेहा आढ़व, ना. तहसीलदार सीमा पाटने, छगन माने, राजू कटरे, लखन हरिनखेड़े सहित किसान वर्ग की उपस्थिति रही।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_imgspot_img

और पढ़ें

Most Popular