Friday, April 17, 2026
spot_img

बजरंग दल ने करवाई धर्मांतरण महासभा रद्द

गोंदिया : आमगांव तहसील में क्रिश्चन मिशनरी द्वारा धर्मान्तरण बहोत बढ़ता जा रहा है. तिगांव तथा शंभुटोला क्षेत्र में बहोत तेजी से धर्मांतरण हो रहा है. उसी के तहत आमगांव के बालाजी लॉन सालेकसा रोड पर 11, 12 और 13 दिसंबर को लगभग 300 हिंदू परिवार को अंधश्रध्दा फैलाकर धर्मान्तरण करने के लिये एक बड़ा कार्यक्रम कर रहे थे. लेकिन बजरंग दल सदैव धर्मांतरण के विरुद्ध लड़ता आ रहा है. कार्यक्रम की जानकारी प्राप्त होते ही बजरंग दल प्रांत संयोजक नवीन जैन व विहिंप जिला गौरक्षा प्रमुख बलराम व्यास ने तत्काल सक्रियता से संज्ञान लेते हुए इसे तुरंत प्रशासन को जानकारी देते हुए धार्मांतरण महासभा रद्द करवाई. इस अवसर पर विहिप जिला मंत्री मुकेश उपराडे, सहमंत्री हरीश अग्रवाल, सह मंत्री सुनील कोहडे, बजरंग दल जिला सियोजक हार्दिक जीवानी, विहिप नगर मंत्री अंकित कुलकर्णी, संघ धर्म जागरण बब्बी दुबे, आमगांव नगर संयोजक गौरव, आमगांव प्रखंड संयोजक प्रणव मेश्राम, मंत्री सुदेश, राजेश, भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष मनोज सोमवंशी उपस्थित थे.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

और पढ़ें

Most Popular