Saturday, June 20, 2026

युवामोर्चा ने मनायी स्वामी विवेकानंद जयंती; नगराध्यक्ष व नगरसेवकों का सत्कार

रोहित अग्रवाल ने घोषित की तहसील युवामोर्चा मंडल की कार्यकारिणी
तिरोडा, (गोंदिया) : तिरोडा शहर में क्षेत्र के विधायक विजय राहंगडाले और भाजपा जिला अध्यक्ष सीताताई राहंगडाले के मार्गदर्शन में भारतीय जनता युवा मोर्चा गोंदिया जिला द्वारा युवाओं के प्रेरणास्त्रोत स्वामी विवेकानंद की जयंती 12 जनवरी को उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर तिरोडा तालुका के सभी युवा मोर्चा मंडल की बैठक लेकर उपस्थित व्यक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद के विचारों पर प्रकाश डाला और उनके विचारों पर चलने का मार्ग बताया। कार्यक्रम में तिरोडा नगर परिषद के नवनिर्वाचित नगर परिषद के अध्यक्ष अशोक असाटी व सभी नगरसेवकों का शाल-श्रीफल व स्मृती चिन्ह देकर सत्कार किया गया।
कार्यक्रम में युवामोर्चा जिलाध्यक्ष रोहित अग्रवाल ने तिरोडा तालुका के युवा मोर्चा के सभी मंडल के पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरण किया व नई जवाबदारी के साथ आगामी कार्यकाल के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी। साथ ही पूर्व भाजयुमो जिला अध्यक्ष ओम कटरे के नए वर्ष कैलेंडर का विमोचन भी किया गया एवं तिरोड़ा शहर के प्रमुख स्थान पर भारतीय जनता युवा मोर्चा गोंदिया जिला का फलक अनावरण किया गया। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विधायक विजय रहांगडाले, भाजपा जिलाध्यक्ष सिता रहांगडाले, भाजयुमो जिलाध्यक्ष रोहित अग्रवाल, तुमेश्वरी बघेले, नप अध्यक्ष अशोक असाटी, मदन पटले, ओम कटरे, रजनीताई कुंभरे, पवनजी पटले, हर्ष मोदी (सरपंच) सौंदड़, नगर परिषद के सभी सदस्य, जीप सदस्य, पस सदस्य,भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री मनोज बाेपचे, पुष्पराज जनबंधु, संतोष कटरे, विक्की बघेले, अजीत टेभरे, अभय मानकर व युवा मोर्चा मंडल के अध्यक्ष, प्रवीण राहंगडाले, मोहित चौधरी, गुलशंन अटरे, सतीश बिसेन व सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_imgspot_img

और पढ़ें

Most Popular