Monday, September 14, 2026
spot_img
spot_img
spot_img

भव्य हिंदू सम्मेलन और कलश यात्रा 1 फरवारी को

गौतम नगर, वाजपेयी वार्ड में आयोजन
गोंदिया : हिंदू समाज की एकता, सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण और सामाजिक समरसता को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से, गौतम नगर, वाजपेयी वार्ड स्थित शीतला माता मंदिर प्रांगण में 1 फरवरी को ‘सकल हिंदू समाज’ की ओर से भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया है।
सम्मेलन के उपलक्ष्य में विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया है। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10:00 बजे भव्य कलश यात्रा एवं शोभा यात्रा के साथ होगा। इसके पश्चात दोपहर 2:00 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। दोपहर 3:00 बजे मुख्य सत्र में ‘संत समागम’ और प्रमुख वक्ताओं का मार्गदर्शन होगा। शाम 5:00 बजे भव्य महाआरती संपन्न होगी, जिसके बाद महाप्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। इस सम्मेलन में समाज प्रबोधन के लिए मुख्य वक्ता के रूप में यवतमाल से राजेंद्र वासुदेवराव ताजने (शिवांश), तथा छत्तीसगढ़ (रतनपुर) से सुश्री प्रज्ञा दीदी एवं सुश्री पंकजा दीदी उपस्थित रहेंगी। ये वक्ता हिंदू संस्कृति और सामाजिक एकजुटता जैसे विषयों पर अपना सारगर्भित विचार रखेंगे। सकल हिंदू समाज की ओर से अपील की गई है कि इस हिंदू सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में सभी हिंदू भाई-बहन सपरिवार उपस्थित होकर लाभ उठाएं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_imgspot_img

और पढ़ें

Most Popular