Monday, April 20, 2026
spot_img

इर्री पहाड़ी के प्राचीन शिव मंदिर को तीर्थ क्षेत्र घोषित कर करेंगे कायाकल्प : विधायक अग्रवाल

इर्री में 4 करोड़ 75 लाख के विविध विकास कार्यो का भूमिपूजन
गोंदिया : गोंदिया विधानसभा क्षेत्र के नवरगावकला समीप इर्री ग्राम में विधायक विनोद अग्रवाल के हस्ते व प्रयासों से करीब 4 करोड़ 75 लाख रुपयों के विविध विकास कार्यो का भूमिपूजन संपन्न हुआ। इस दौरान विधायक विनोद अग्रवाल ने इर्री पहाड़ी स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर का दौरा कर भगवान शिव का आशिर्वाद भी प्राप्त किया।
विधायक विनोद अग्रवाल से प्राचीन शिवमन्दिर के शिव महाकालेश्वर ट्रस्ट समिति सदस्यों ने भेंट कर मंदिर परिसर में सीमेंट रास्ते, परिसर का सौंदर्यकरण, गट्टू, किचन शेड, गणेश मंदिर सभामंडप, भक्त निवास, चावड़ी आदि की मांग हेतु निवेदन सौंपा। विधायक श्री अग्रवाल ने प्राचीन शिव मंदिर व परिसर का जायजा लेकर इसके विकास के लिए कटिबद्धता दर्शाते हुए इसे जिला नियोजन समिति के माध्यम इस परिसर को “क दर्जे” का तीर्थक्षेत्र घोषित करने की सहमति दर्शायी। विधायक विनोद अग्रवाल ने कहा, हमनें मंदिर जाने वाले मार्ग के निर्माण के लिए 25 लाख रुपये, इर्री ग्राम के भीतर 25 लाख रुपये की लागत का सीमेंट रास्ता, 4 करोड़ 25 रुपयों की लागत से इर्री से नवरगाव कला, मुंडीपार रास्ता का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। आने वाले समय में इर्री ग्राम विकास के पायदान पर और ऊंचा हो इस हेतु हमारे प्रयास निरंतर जारी रहेगे। इस भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान विधायक विनोद अग्रवाल, जिप सदस्य लक्ष्मीताई तरोने, इर्री सरपंच देवानंद गडपायेले, उपसरपंच भाऊलाल तरोने, देवीलाल चौधरी, मगनलाल ढेकवार, राजाराम दमाहे, शोभेलाल नागपुरे, शहेषराम उपवंशी, योगराज मेंढे, भीमराज , देवराम मेंढे, बेसिराम फुलबांधे, अशोक मेंढे, संपत ब्राम्हणकर, गणेश पाथोडे, चेतराम नागपुरे, गुणेश मेंढे, भरतलाल चौधरी, हिरदीलाल चौधरी, बाबूलाल चौधरी, राजन ठकरेले, मोतीलाल नागपुरे, भोजराज मेंढे, साहेबलाल लिल्हारे, सखाराम मडावी, दिलीप ब्राम्हणकर, येलीभाऊ तरोने, उद्दल उपवंशी, चन्द्रप्रकाश नागपुरे, ग्यानीराम उपवंशी, बंडू वरखडे, श्रीचंद वरखडे, किसन दमाहे, हरिचंद वरखडे, प्रांताताई ढेकवार, दीपलता उपवंशी, उर्मिलाबाई उपवंशी, धनवंता बाई वरखडे, सविता महारवाडे, किशनाबाई चौधरी सहित अनेक नागरिकों की उपस्थिति रही।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

और पढ़ें

Most Popular