गोंदिया : देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को गोंदिया जिल्हा मज़ूर संघ, गोंदिया में हर्षोल्लास के साथ ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए देश की एकता, अखंडता और शहीदों के बलिदान को नमन किया गया।
संघ के अध्यक्ष सचिन (बंटी) मिश्रा एवं संचालक रतन गोपलानी के कर-कमलों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। ध्वजारोहण के बाद उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में संघ के उपाध्यक्ष दीपक कदम, संचालक अरुण कुमार दुबे, सुनील गडपल्लीवार, संतोष भेलावे, भोजराज येडे, तिलक लारोकर, दिनेश द्विवेदी, समरीत कुमार नशीने, प्रतीक कदम, कलाबाई जायसवाल, सुनीता भेलावे, छायाताई कुंभलवार, किरण राहंगडाले, धनराज करडे, पुरुषोत्तम चुटेजी सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का पर्व नहीं, बल्कि देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को याद करने और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का अवसर है। उपस्थित सभी लोगों ने तिरंगे की शान, शहीदों के बलिदान और देश की एकता को नमन करते हुए राष्ट्रहित में कार्य करने का संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन “जय हिंद” और “वंदे मातरम्” के जयघोष के साथ हुआ।





