गोंदिया : गरिमा महिला संगठन परमात्मा एक नगर सूर्याटोला क्षेत्र ने अपनी छोटी छोटी गतिविधियों से कुछ वर्षों में अच्छी पहचान बनाई है। इसी क्रम में विगत दो अक्टूबर को यहाँ दिव्यांग बच्चों के साथ उनका मनोरंजन करते हुए एवं बिस्कुट, चाकलेट, पौष्टिक आहार का उन्हें वितरण कर उनके साथ राष्ट्रपिता महात्मा गॉंधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लालबहादुर शास्त्री जी की जयंती मनाई।
यह कार्यक्रम स्वीकार स्पेशल एज्युकेशन सेन्टर फाॅर दिव्यांग चिल्ड्रन स्कूल रामनगर/ रेलटोली में आयोजित किया गया। स्कूल की मुख्याध्यापिका सीमा डोनाडे मैडम ने संगठन की समस्त महिला सदस्यों का भावभीना स्वागत किया।कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा गॉंधी एवं शास्त्री जी के तैलचित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर हुआ। मुख्याध्यापिका डोनाडे मैडम का संगठन की ओर से पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया गया। संगठन की सचिव वर्षा मानकर ने बच्चों को प्रेरक प्रसंग एवं गीत सुनाए। संगठन की कोषाध्यक्ष रोशनी काकड़े, सलाहकार प्रीति केसलकर, अध्यक्ष मौसमी भालाधरे, द्वारा बच्चों को बिस्कुट, चाकलेट, स्वादिष्ट नाश्ता एवं भेंट वस्तु वितरित की गई। इस तरह बच्चों के साथ पूरा दिन उनके साथ बातचीत एवं विविध मनोरंजन कर बिताया गया। संचालन वर्षा मानकर ने, आभार प्रीति काळे ने व्यक्त किया।कार्यक्रम में उपाध्यक्ष मंजू नखाते, सदस्य दिपाली निंबारते, भारती सोनवणे, वर्षा भोयर, माधुरी कनोजे, अंजली पानतावणे, मनीषा लामटे, सायली चौरे, कांचन कोल्हे आदि की उपस्थिति रही।





