Thursday, October 22, 2026
spot_img
spot_img
spot_img

धमदीटोला में घर के पीछे गांजे की खेती का खुलासा; बाड़ से गांजे के 97 पौधे जब्त, 3.255 किलो गांजा बरामद

गोंदिया : चिचगढ़ थाना क्षेत्र के धमदीटोला में पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए घर के पीछे स्थित बाड़ में गांजे की खेती किए जाने का मामला उजागर किया है। पुलिस ने मौके से गांजे के छोटे-बड़े कुल 97 पौधे जब्त किए हैं। जब्त गांजे का कुल वजन 3.255 किलो बताया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत 1 लाख 62 हजार 750 रुपए है।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि धमदीटोला/मिसीपीरी निवासी आत्माराम मधो माडावी (54) ने अपने घर के पीछे स्थित बाड़ में गांजे के पौधे लगा रखे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस दल ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान बाड़ में गांजे के 97 पौधे लगे हुए पाए गए। पुलिस ने सभी पौधों को जब्त कर लिया है। मामले में संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है तथा अपराध दर्ज करने की प्रक्रिया जारी होने की जानकारी पुलिस की ओर से दी गई है। यह कार्रवाई सहायक पुलिस निरीक्षक जनार्दन हेगडकर, पुलिस उपनिरीक्षक गव्हाणे, पुलिस उपनिरीक्षक वासुदेव, सहायक फौजदार ज्ञानिराम राऊत एवं कानपुरिया ने की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_imgspot_img

और पढ़ें

Most Popular