Friday, October 23, 2026
spot_img
spot_img
spot_img

कुड़वा की शिफा दूध डेयरी पर जिला प्रशासन का छापा

हजारों किलो फफूंदयुक्त और दुर्गंधयुक्त दुग्ध पदार्थ जब्त कर नष्ट किए; अप्रमाणित कांटा और 7 घरेलू गैस सिलेंडर भी जब्त
गोंदिया : नागरिकों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने तथा खाद्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। इसी क्रम में मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026 को जिला स्तरीय दूध मिलावट प्रतिबंधक समिति के अध्यक्ष तथा अपर जिलाधिकारी अभिजीत घोरपड़े की उपस्थिति में कुड़वा स्थित लोहिया पार्क परिसर की शिफा दूध डेयरी पर छापेमार कार्रवाई की गई। जांच के दौरान डेयरी परिसर में बड़े पैमाने पर फफूंदयुक्त, दुर्गंधयुक्त और मानव उपभोग के लिए अनुपयुक्त दुग्ध पदार्थ एवं मिठाइयां पाई गईं। प्रशासन ने हजारों किलो इन पदार्थों को जब्त कर शहर के बाहर गड्ढे में दबाकर नष्ट कर दिया। इसके अलावा, बिना मान्य प्रमाणपत्र वाले वजनकांटे और घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर भी कार्रवाई की गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_imgspot_img

और पढ़ें

Most Popular