Saturday, May 30, 2026

अब भारत फिर से सोने कि चिड़िया जरूर बनेगा : राजेंद्र जैन

नवनिर्मित सभागृह (फरिस्ता हाल) का उद्घाटन समारोह 
गोंदिया : ज्ञान मार्ग पर चलना आसान नही होता पर आप सभी शांतिदूतों, देवदूतों की साधना और विश्व परिवर्तन के कार्य को देखकर विश्वास हो रहा है अब भारत फिर से सोने कि चिड़िया जरूर बनेगा, ऐसे उद्गार पूर्व विधायक राजेंद्र जैन ने व्यक्त किये. सोमवार, 3 मार्च को प्रजापिता ब्रम्हकुमारी स्वदर्शन भवन, न्यू लक्ष्मी नगर, गोंदिया स्थित नवनिर्मित सभागृह (फरिस्ता हाल) के उद्घाटन समारोह में वे बोल रहे थे. पूर्व विधायक राजेंद्र जैन ने आदरणीय राजयोगिनी सुदेश दीदी (जर्मनी) इनका आशीर्वाद लिया व भवन निर्माण पर राजयोगिनी रत्नमाला दीदी को एवं समस्त ब्रम्हकुमारी परिवार को शुभकामनाए दी. इस अवसर पर पूर्व विधायक राजेंद्र जैन ने राजयोगिनी सुदेशदीदी के प्रवचन से प्रभावित होकर उनको विचारों को जीवन में धारण करने का संकल्प लिया.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_imgspot_img

और पढ़ें

Most Popular