Wednesday, August 26, 2026
spot_img
spot_img
spot_img

जलजीरा पीने से सात छात्रों को विषबाधा; पाथरी की घटना

गोंदिया : गोरेगांव तहसील के जिला परिषद वरिष्ठ प्राथमिक स्कूल पाथरी में जलजीरा पीने से सात छात्रों को विषबाधा होने की घटना बुधवार, 20 अगस्त को दोपहर घटित हुई. इस बीच 10 से 11 साल की इन छात्रों को तुरंत ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उनका इलाज चल रहा है. विषबाधा हुए छात्रों का नाम आरजू कटरे, अंशिका कडाम, निधि नागफासे, प्राचि येडे, स्वाति मेश्राम, चेतना साडीले व त्रिशा बताया गया है.
बुधवारी की दोपहर के भोजनावकाश के बाद स्कूल के पास एक किराने की दुकान से जलजीरा खरीदने के कुछ ही देर बाद छात्रों को पेट में तेज दर्द होने लगा. प्रधानाध्यापिका अंजना हरिनखेड़े तुरंत छात्रों को कुरहाडी के एक ग्रामीण अस्पताल ले गईं, जहां से उन्हें आगे के इलाज के लिए गोरेगांव ग्रामीण अस्पताल भेज दिया गया. यह घटना सिर्फ पाथरी तक ही सीमित नहीं है, बल्कि पूरे ग्रामीण क्षेत्र में किराना व्यवसाय पर सवालिया निशान लगाती है. प्रशासन से इस पर गंभीरता से ध्यान देने की मांग नागरिकों ने की है.

अस्पताल के डाक्टरों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, जिस जलजीरे की बात हो रही है, वह ‘एक्सपायरी डेट का’ था और आशंका है कि इसी के कारण फूड पॉइजनिंग हुई होगी. स्कूल की ओर से गोरेगांव थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है और पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि दुकानदार के पास वैध लाइसेंस है या नहीं और क्या दुकान में अन्य एक्सपायरी डेट का सामान भी है.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_imgspot_img

और पढ़ें

Most Popular