Monday, August 24, 2026
spot_img
spot_img
spot_img

गोंदिया से मांडोदेवी पदयात्रा की परंपरा कायम; युवाओं ने किये मां मांडोदेवी के दर्शन

श्रीनगर के 40 युवाओं ने लिया पदयात्रा में हिस्सा
गोंदिया : शहर के श्रीनगर के युवाओं ने अनेक वर्षों से चली आ रही गोंदिया से मांडोदेवी देवस्थान पदयात्रा की परंपरा को कायम रखा है। श्री युवा मानव सेवा दल दुर्गा उत्सव समिति की ओर से यह पदयात्रा का आयोजन पिछले अनेक वर्षों से किया जा रहा है। जिसमें अनेक युवा अपनी मनोकामनाओं को लेकर मां मांडोदेवी के दर्शन करते है। प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी नवरात्रि के पंचम दिवस 27 सितंबर 2025 को रात 9 बजे दुर्गा पंडाल से इस पदयात्रा में शामिल युवाओं का जत्था मांडोदेवी देवस्थान के लिए रवाना हुआ। जिसमें 40 के लगभग युवा शामिल हुए।

शहर के श्रीनगर में श्री युवा मानव सेवा दल दुर्गा उत्सव समिति की ओर से अनेक वर्षों से माँ दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जाती है। शुरुवात में कुछ सदस्यों ने अपनी मनोकामनाओं को लेकर मांडोदेवी देवस्थान तक पदयात्रा की थी। भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होने के बाद से यह पदयात्रा की परंपरा निरंतर चली आ रही है। इसी तरह 27 सितंबर को 40 के आसपास भक्त पदयात्रा में शामिल होकर गोंदिया से 45 किमी दूर स्थित मांडोदेवी देवस्थान में 28 सितंबर को सुबह 5 बजे पहुंचे। उल्लेखनीय है कि समिति की और से पदयात्रियों के लिए अल्पाहार आदि की व्यवस्था भी की गई थी। साथ ही उन्हें वापस गोंदिया आने के लिए वाहन भी उपलब्ध कराया गया था।

इन्होंने की यात्रा…
इस पद यात्रा में किरणकुमार वघारे, गणेश गचके, विक्की बांगड़कर, अनुज तिवारी, गौरव नेवरे,यश नेवरे, चेतन यादव, पवन वाढ़ई, आदित्य काले, अभिषेक चंदेल, रुद्राक्ष गौतम, क्रिश नागपुरे, उदय पुरोहित, निखिल घोड़मारे, कार्तिक रोकड़े, निखिल राउत, नयन बिजेवार, अमोल पाटिल, साहिल नेवरे, नंदू तिड़के, अमन काळसरपे, रेयार्थ मिश्रा, शाश्वत मिश्रा, कृष्णा कालसर्पे, उज्ज्वल भनोते, कृष्णा बनोटे, दिशांत टेंभुर्णीकर, सुचित चोपकर, कृष्णा राऊत, अश्विन बर्वे सहित अन्य यात्री उपस्थित थे।

यात्रियों की सेवा में शामिल सदस्य…
माँ मांडोदेवी पद यात्रा के दौरान यात्रियों की सेवा में श्री युवा मानव सेवा दल दुर्गा उत्सव समिति के विक्रांत (लल्ला) मिश्रा, नितिन खाड़े, राहुल वाढ़ई, रजत अनंतवार, कीर्तिकुमार येरने, उज्वल दवारे, शुभम ढोमणे, देवेंद्र चौरागडे, शुभम धुवारे, शुभम पांडे, नीरज गुप्ता, अविनाश तिडके, वैभव काळे, शुभम मामिलवर,लक्की दवारे, लालु कारे, सुशांत मुंगुले आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_imgspot_img

और पढ़ें

Most Popular