Friday, June 5, 2026

ट्रेन से टकराकर तेंदुए की मौत

गोंदिया : रेल्वे लाईन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से एक तेंदूए की मौत हो गई. यह घटना सालेकसा तहसील अंतर्गत आनेवाले ग्राम टो्यागोंदी रेल्वे लाईन में घटित हुई.
सालेकसा तहसील अंतर्गत दरेकसा से 3 किलोमीटर दूरी पर ग्राम टोयागोंदी रेल्वे लाइन में खंबा नंबर 947 /27 के पास रात 2:30 बजे के करीब एक तेंदुआ ट्रेन की चपेट में आने से लाइन में मृत पाया गया. जिसकी उम्र करीब 6 माह बताई जा रही है. इसकी सूचना रेलवे ने वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी को दी वे मौके पर देर ना करते हुए तडके 4 बजे से रेलवे लाइन के पास आकर तेंदुए की जांच पड़ताल की तथा सालेकसा में पोस्टमार्टम कर अग्नि संस्कार किया गया. इस समय वन परिक्षेत्र अधिकारी जी. एस.राठौर, वनपाल ब्राह्मने, वनरक्षक बडोले, फुन्डे,चौकीदार, पुलिस पटेल बांबोले व वनविभाग के कर्मचारी उपस्थित थे.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_imgspot_img

और पढ़ें

Most Popular