Friday, June 5, 2026

श्रीनगर स्थित श्री हनुमान मंदिर में विविध कार्यक्रम 

गोंदिया : प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी शहर स्थित मालवीय वार्ड, श्रीनगर के श्री हनुमान मंदिर में शनिवार, 12 अप्रैल 2025 को हनुमान जन्मोत्सव निमित्त युवा मानव हनुमान जन्मोत्सव समिती की ओर से विविध कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. इसके लिए श्री हनुमार मंदिर परिसर को सजाया गया है. हनुमार मंदिर में शनिवार, 12 अप्रैल की सुबह 5.30 अभिषेक, 6.30 बजे आरती, सुबह 10 बजे से सामुहिक हनुमान चालीसा पाठ, हनुमान अष्टक व बजरंग बाण, दोपहर में महिला मंडल व्दारा सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया है. पश्चात शाम 5 बजे पुजा, हवन, आरती तथा शाम 6 बजे से महाप्रसाद कार्यक्रम रखा गया है. सभी भक्तगण इन कार्यक्रमो में उपस्थित होकर भगवान हनुमान जी का आशीर्वाद ले, ऐसी अपील युवा मानव हनुमान जन्मोत्सव समिती द्वारा की गयी है.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_imgspot_img

और पढ़ें

Most Popular