Monday, August 24, 2026
spot_img
spot_img
spot_img

लिकेज पाइप लाइनों की दुरुस्ती; सफाई कर परिसर किया स्वच्छ

शिकायत मिलते ही समस्या का निराकरण
गोंदिया : शहर के श्रीनगर प्रभाग क्रमांक 17 में अनेक जगहों पर नल की पाइप लाइन फुट गई थी. जिस कारण पानी व्यर्थ में बह रहा था. जिसकी शिकायत मिलते ही पूर्व नगर सेविका निर्मला दिलीप मिश्रा द्वारा इसका संज्ञान लिया गया और एक ही दिन में संपूर्ण परिसर में लिकेज पाइप लाइनों की दुरुस्ती के साथ ही साफ सफाई की गई. श्रीनगर निवासी सौरभ यादव, राकेश गौतम की शिकायत पर लिकेज पाइप लाइन की दुरुस्ती की गई. जबकि शंभु फाये की शिकायत पर नाली के पानी से सड़े पाइप लाइन को बदला गया. जेतवन बुद्ध विहार परिसर में पुरानी मोटर के जरीये पानी नहीं निकल पा रहा था. जिस कारण यहां नई मोटर लगाई गई. उसी प्रकार बुड़ा कुआ स्थित पंप हाऊस पैनल में शॉर्ट होने से उसकी दुरुस्ती की गई. हनुमान मंदिर के समीप वंदना चौव्हान की मांग पर नया नल कनेक्शल लगाया गया. ताकि परिसर के नागरिकों को 24 घंटे पानी उपलब्ध हो सके एवं राज सोंधिया की शिकायत पर नाली से मलबा निकलाकर सफाई करवाई गई. इन सभी कार्यों के दौरान पूर्व नगर सेविका निर्मला मिश्रा के प्रतिनिधि विक्रांत मिश्रा उपस्थित थे.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_imgspot_img

और पढ़ें

Most Popular