गोंदिया : ओम त्रिमूर्ति भजन मंडल, ओल्ड गोंदिया द्वारा स्थापित एवं संचालित संत गजानन महाराज देवस्थान गोविन्दपुर मार्ग, शास्त्री वार्ड में संत श्री गजानन महाराज का समाधि दिवस समारोह विविध धार्मिक अनुष्ठानों के साथ मनाया गया।

दोपहर में भजनों का कार्यक्रम आयोजित किया गया। बाबा की मूर्ति के विधिवत पूजनोपरान्त संध्या समय श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में झुनका भाकर महाप्रसाद का लाभ उठाया।





