- गोंदिया : सड़क अर्जुनी तहसील के नागझिरा अभयारण्य से सटे एफडीसीएम (FDCM) कंपार्टमेंट क्रमांक 524 के जंगल क्षेत्र में बाघ के भीषण हमले में एक वृद्ध की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना आज 15 सितंबर को हुई। मृतक की पहचान बकाराम राऊत (उम्र 72 वर्ष, निवासी झुरकुटोला, तहसील सड़क अर्जुनी) के रूप में हुई है।





