Saturday, October 24, 2026
spot_img
spot_img
spot_img

राइस मिलर्स की समस्या व धान उत्पादक किसानों के समाधान के लिए सदैव तत्पर : सांसद राजेंद्र जैन

गोंदिया : गोंदिया एवं भंडारा दोनों जिलों में बड़े पैमाने पर धान का उत्पादन होता है। इसी कारण इस क्षेत्र में राइस मिलिंग उद्योग का व्यापक विकास हुआ है। धान उत्पादक किसानों के हितों के साथ-साथ राइस उद्योग की प्रगति और उन्नति को ध्यान में रखते हुए सांसद प्रफुल पटेल ने सदैव प्रयास किए हैं। राइस मिलर्स की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए आगे भी शासन स्तर पर निरंतर प्रयास किया जायेगा, यह प्रतिपादन सांसद राजेंद्र जैन ने किया।
गोंदिया के स्वागत लॉन, पार्किंग ग्राउंड, घाट रोड में आयोजित चावल एवं दाल उद्योगों की मशीनरी एक्सपो में सांसद श्री राजेंद्र जैन प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गोंदिया एवं भंडारा जिले की अर्थव्यवस्था में धान उत्पादन और राइस मिलिंग उद्योग का महत्वपूर्ण योगदान है। किसानों द्वारा उत्पादित धान की खरीदी और विपणन की प्रक्रिया में राइस मिलर्स की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने आगे कहा कि धान उत्पादक किसानों के हितों की रक्षा करना और उन्हें उनकी उपज का उचित मूल्य के लिये शासन सजग हैं । इसके साथ ही राइस मिलर्स को उद्योग संचालन के दौरान आने वाली समस्याओं का समाधान व उद्योगों को प्रोत्साहन मिलने से क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। सांसद राजेंद्र जैन ने आश्वस्त किया कि धान उत्पादक किसानों एवं राइस मिलर्स की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनके निराकरण के लिए शासन स्तर पर लगातार प्रयास किए जाएंगे। क्षेत्र के कृषि आधारित उद्योगों की प्रगति और विकास के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा। इस अवसर पर विधायक राजकुमार बडोले, विधायक विनोद अग्रवाल, पूर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल, सुनीलभाऊ फुंडे, केशव मानकर, अशोक अग्रवाल, रवी अग्रवाल, नरेश माहेश्वरी, कैलास अग्रवाल, गोपाल एच अग्रवाल, आकाश अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, सचिन गहाणे, सुरेशबाबू असाटी सहित अन्य मान्यवर उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_imgspot_img

और पढ़ें

Most Popular