Saturday, June 6, 2026

कवि शशि तिवारी होली महोत्सव राष्ट्रीय अवार्ड-२०२५ से सम्मानित

गोंदिया : भारत माता अभिनन्दन संगठन, केन्द्रीय कार्यालय,राजधानी हाउस, भिवानी, हरियाणा द्वारा होली के शुभ अवसर पर अखिल भारतीय ११ दिवसीय होली महोत्सव २८ फरवरी से १० मार्च तक आयोजित किया गया। जिसमें साहित्य एवं सामाजिक सेवा के लिये गोंदिया के प्रसिद्ध वरिष्ठ कवि गीतकार शशि तिवारी को होली महोत्सव राष्ट्रीय अवार्ड २०२५ प्रदान कर सम्मानित किया गया। श्री तिवारी की इस उपलब्धि पर उनके कवि मित्रों, हितैषियों एवं भिन्न भाषी साहित्य मंडल गोंदिया के पदाधिकारी- सदस्यों ने अभिनन्दन किया है। उल्लेखनीय है कि संगठन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ. पुरुषोत्तम दास, एडवोकेट भिवानी, डाॅ. प्रशांत गायकवाड़ ब्रांड एम्बेसडर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, भारत सरकार महाराष्ट्र, राष्ट्रीय प्रभारी ऋतु गर्ग, सिलीगुड़ी, पश्चिम बंगाल, एवं राष्ट्रीय संगठन मंत्री कवि अशोक गोयल, पिलखुआ उत्तर प्रदेश हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_imgspot_img

और पढ़ें

Most Popular