Monday, September 14, 2026
spot_img
spot_img
spot_img

नकली शराब अड्डे पर छापा; 8 लाख रुपये का माल जब्त

गोंदिया : गोरेगांव शहर के एक इलाके में नकली शराब तैयार कर बेची जा रही है, ऐसी गुप्त सूचना गोरेगांव पुलिस को मिली. सूचना के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार शाम 7.30 बजे छापा मारा और विभिन्न कंपनियों की नकली शराब के साथ 8 लाख रुपये का माल जब्त किया. इस मामले में गोरेगांव पुलिस ने हेमंत पदमाकर को हिरासत में लिया है.
जानकारी के अनुसार, गोरेगांव पुलिस ने शुक्रवार शाम गोरेगांव शहर में हेमंत पदमाकर के आवास पर छापा मारा और 8 लाख 48 हजार 994 रुपये के कीमती सामान के साथ नकली शराब का जखीरा जब्त किया. पिछले कुछ दिनों से गोरेगांव शहर में नकली शराब तैयार कर गोरेगांव तहसील और अन्य तहसीलों में बेची जा रही थी. इस प्रकार की चर्चा तहसील में हो रही थी. शुक्रवार को गोरेगांव पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जाल बिछाया और आरोपी के घर पर छापा मारा. इस छापेमारी में नकली शराब के बड़े जखीरे का पर्दाफाश हुआ. पुलिस ने लगभग लाखों रु. मूल्य की विभिन्न कंपनियों की शराब जब्त की. इस मामले में गोरेगांव पुलिस ने हेमंत पदमाकर को हिरासत में ले लिया है. यह कार्रवाई पुलिस निरीक्षक रामेश्वर पिंपरेवार के मार्गदर्शन में पुलिस उपनिरीक्षक सुजित घोलप, पुलिस उपनिरीक्षक प्रीति लांडे, हवलदार बिजेंद्र बिसेन, अपराध शाखा के नागेश बोपचे, शेखर सोनवाने, हवलदार सुशील रामटेके, पुलिस नायक आम्रपाली, राधेश्याम लांजेवार, सुरेश रहांगडाले, सिपाही लिलाधर चुटे, सहायक फौजदार मुनेश्वर राऊत, हवलदार श्रीकांत धारगावे, चिरंजीव कुंभरे ने किया.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_imgspot_img

और पढ़ें

Most Popular