Saturday, June 13, 2026

नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद राजेंद्र जैन का गोंदिया में भव्य स्वागत; जिला मजूर सहकारी संघ द्वारा जैन का सत्कार

गोंदिया : राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए राजेंद्र जैन का जिले में प्रथम आगमन होने पर शुक्रवार को गोंदिया स्थित जलाराम लॉन में भव्य स्वागत एवं सत्कार समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों एवं सहकारी संस्था पदाधिकारियों ने उपस्थित होकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर गोंदिया जिला मजूर सहकारी संघ द्वारा सांसद राजेन्द्र जैन का पुष्पगुच्छ, शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सत्कार किया गया।
इस अवसर पर गोंदिया जिला मजूर सहकारी संस्था संघ के अध्यक्ष सचिन (बंटी) मिश्रा, उपाध्यक्ष दीपक कदम तथा संचालक मंडल के सदस्य सुनील गड़पल्लीवार, भैयालाल चांदेवार, संतोष भेलावे, जयंत कच्छवाहा, दिनेश द्विवेदी, समरी कुमार नशीने, कमलेश नागपुरे, यश चौरसिया, कुणाल चौरागड़े एवं संकल्प जैन सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में पदाधिकारियों ने सांसद राजेंद्र जैन का पुष्पगुच्छ, शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि राजेंद्र जैन के नेतृत्व में गोंदिया जिले के विकास को नई गति मिलेगी तथा जनहित और जनसेवा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित होंगे। उन्होंने सांसद को उनके निर्विरोध निर्वाचन पर बधाई देते हुए उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं भी दी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_imgspot_img

और पढ़ें

Most Popular