Sunday, September 13, 2026
spot_img
spot_img
spot_img

सभापति चेतन बहेकार, उपसभापति पद पर धनंजय तुरकर का चयन; कृउबास में सत्ता समीकरण बदला

गोंदिया : कृषि उत्पन्न बाजार समिति, गोंदिया के सभापति पद पर चेतनकुमार बहेकार तथा उपसभापति पद पर धनंजय तुरकर का चयन किया गया है. 18 अगस्त को तत्कालीन सभापति भाऊराव उके और उपसभापति राजकुमार उर्फ पप्पू पटले के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद नए पदाधिकारियों के चयन का रास्ता साफ हुआ था.
समिति के नए पदाधिकारियों के चयन को लेकर सोमवार को विशेष बैठक आयोजित की गई. बैठक में संचालकों की मौजूदगी में निर्धारित प्रक्रिया के तहत सभापति व उपसभापति पद के लिए चयन प्रक्रिया पूरी की गई. इसमें चेतनकुमार बहेकार को सभापति तथा धनंजय तुरकर को उपसभापति चुना गया. उल्लेखनीय है कि इससे पहले 18 अगस्त को आयोजित विशेष बैठक में तत्कालीन सभापति भाऊराव उके और उपसभापति पप्पू पटले के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था. उपविभागीय अधिकारी चंद्रकांत खंडाईत की उपस्थिति में हुई बैठक में मौजूद 15 संचालकों ने हाथ उठाकर प्रस्ताव के समर्थन में मतदान किया था. इस तरह अविश्वास प्रस्ताव 15-0 से पारित हुआ था. दोनों पदाधिकारी बैठक में उपस्थित नहीं थे. अविश्वास प्रस्ताव के बाद से ही नए सभापति व उपसभापति को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज थीं. आखिरकार चेतन बहेकार और धनंजय तुरकर के चयन के साथ बाजार समिति में नया नेतृत्व सामने आया है. नए पदाधिकारियों के सामने किसानों, व्यापारियों और मंडी से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने की चुनौती रहेगी.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_imgspot_img

और पढ़ें

Most Popular