Wednesday, August 19, 2026
spot_img
spot_img
spot_img

नक्सल प्रभावित इलाकों के 14 थानों की बदलेगी ‘तस्वीर’

गढ़चिरोली : गढ़चिरोली जिले में नक्सली गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए नक्सल प्रभावित इलाकों में पुलिस थाने बनाए गए हैं. नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में कुल 14 थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए 35 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई है. यह वित्तीय सहायता केंद्र सरकार की विस्तारित विशेष संरचना योजना (एसआईएस) के तहत दी गई है. इस फंड में 11 दिसंबर को स्थापित पेनगुंडा और गर्दैवाड़ा थाने को शामिल किया गया है. केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय की ओर से जनवरी 2023 में विस्तारित विशेष अवसंरचना योजना (एसआईएस) को समिति की बैठक में मंजूरी दी गई थी. महाराष्ट्र राज्य के लिए संशोधित योजना के तहत 14 पुलिस स्टेशनों को एसआईवी, एसएफ के प्रयोजनों के लिए 21 मार्च 2023 के पत्र के तहत निधि के लिए स्वीकृति प्रदान की गई है. महानिरीक्षक, गढ़चिरोली परिक्षेत्र के तहत आनेवाले थानों के लिए राशि का प्रावधान किया गया है. चालू, वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए योजना के तहत केंद्र सरकार से 12 करोड़ और राज्य सरकार से 8 करोड़ कुल 20 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए है.

कुल 57.55 करोड़ रुपये मिलेंगे…
इंफ्रास्ट्रक्चर इम्प्रूवमेंट स्कीम के तहत गर्दैवाड़ा और पेनगुंडा थाने के लिए सरकार की परियोजना मंजूरी समिति (पीसीसी) की बैठक में मंजूरी दी गई नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में 14 थानों को सुदृढ़ बनाने के लिए प्रत्येक थाने के लिए 2.5 करोड़ रुपए मिलेंगे. इसके अनुसार कुल 35 करोड़ रुपए तथा एसआईबी एवं एसएफ कार्यों के लिए 15 करोड़ 63 लाख 90 हजार रुपए और पुलिस कार्यों के लिए 6 करोड़ 91 लाख 50 हजार रुपए यानी कुल 57 करोड़ 55 लाख 40 हजार रुपए मिलेंगे.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_imgspot_img

और पढ़ें

Most Popular