Wednesday, September 16, 2026
spot_img
spot_img
spot_img

गोलीकांड मामले में फिर 6 आरोपी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार

लोकेश (कल्लू) यादव गोलीबार कांड : शहर पुलिस की कार्रवाई
गोंदिया : शहर के यादव चौक निवासी पूर्व पार्षद लोकेश (कल्लू) यादव पर दो बाइक सवार शूटरों ने फायरिंग की थी. इस घटना का मुख्य मास्टरमाइंड प्रशांत मेश्राम को शहर पुलिस व लोकल क्राइम बांच ने 14 माह बाद 4 फरवरी को गिरफ्तार किया था. जिसके बाद उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया गया था. जहां मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने और 6 आरोपियों को बंदूक साथ गिरफ्तार किया है. आरोपियों के नाम फुलचूर पेठ निवासी निखलेश उर्फ निगम प्रकाश मेश्राम (24), बाजपेयी चौक, कुंभारटोली निवासी हर्ष अभय गजभिये (22), कुंभारटोली निवासी उत्तम दुलीचंद गेडाम (50), फुलचूरपेठ निवासी चेतेश उर्फ चेतू धनराज कटरे (30), बालाघाट जिले के मनझारा निवासी कुलदीप भादु खरवडे (40), बालाघाट के टेकाडी शिरपुर निवासी खिलेंद्र हिरासिंग धुर्वे (36) बताया गया है.
11 जनवरी 2024 को पूर्व पार्षद लोकेश (कल्लू) यादव पर दो बाइक सवार शूटरों ने महज पांच फीट की दूरी से फायरिंग की थी. इस हमले में एक गोली उसके शरीर में धंस गई, जिसे नागपुर में जटिल ऑपरेशन के बाद निकाला गया और उसकी जान बच गई. पुलिस अब तक इस मामले में दो शूटरों सहित 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है. लेकिन मुख्य मास्टरमाइंड घटना के बाद से फरार था. इसी बीच 4 फरवरी को मास्टरमाइंड प्रशांत मेश्राम को 14 माह बाद उसके भीमनगर निवासी से गिरफ्तार किया गया. जिसके बाद उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया गया. इस दौरान मिली जानकारी के आधार पर आरोपी निखलेश उर्फ निगम मेश्राम, हर्ष गजभिये, उत्तम गेडाम, चेतेश उर्फ चेतू कटरे कोंबिग अभियान के तहत गिरफ्तार किया गया. उसी प्रकार आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर आरोपी चेतेश कटरे की घर की तलाशी लेने पर उसके घर पर एक देशी बंदूक मिली. इस मामले में बंदूक पहुंचाने वाले बालाघाट जिले के मनझारा निवासी आरोपी कुलदीप भरवडे व टेकाड़ी शिरपुर निवासी खिलेंद्र धुर्वे को भी गिरफ्तार किया गया. आरोपी खिलेंद्र धुर्वे पर बालाघाट थाने में भी देशी बंदूक पहुंचाने का मामला दर्ज है. आरोपियों को 10 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है. फरार आरोपी प्रशांत मेश्राम की गिरफ्तारी होते ही नये तथ्य प्रकाश में आए और पूर्व में गिरफ्तार आरोपी के अलावा शहर पुलिस ने उसके साथ 6 नये आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इस अपराध में अब तक कुल 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और अपराध में प्रयुक्त दो देशी पिस्तौल और 3 कारतूस के साथ ही दो मोटरसाइकिल जब्त कर सराहनीय कार्य किया है. जांच पुलिस निरीक्षक किशोर पर्वते के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक वैभव गेडाम कर रहे हैं. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे, अपर पुलिस अधीक्षक नित्यानंद झा, उपविभागीय पुलिस अधिकारी रोहिणी बानकर के मार्गदर्शन में शहर पुलिस निरीक्षक किशोर पर्वते, सहायक पुलिस निरीक्षक वैभव गेडाम, पुलिस उपनिरीक्षक थेर, डीबी टीम के हवलदार कवलपालसिंग भाटिया, प्रमोद चव्हाण, सतिश शेंडे, सुदेश टेंभरे, निशिकांत लोंदासे, दीपक रहांगडाले, सुभाष सोनवाने, दिनेश बिसेन, मुकेश रावते, अशोक रहांगडाले, प्रमोद शेंडे, सोनू नागपुरे, राकेश इंदुरकर, सनोज सपाटे, एसडीपीओ कार्यालय के पठान, अंबरवाडे, कनोजे, लोकेश यादव, अंजू नागपुरे ने की.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_imgspot_img

और पढ़ें

Most Popular