Wednesday, April 29, 2026

नाले में डूबने से 14 वर्षीय युवक की मौत; हिरडामाली की घटना

गोंदिया : गोरेगांव तहसील के ग्राम हिरडामाली में एक 14 वर्षीय युवक की नाले के पानी में डूबने से मौत हो गई. यह घटना 20 अप्रैल को घटित हुई. मृत युवक का नाम हंश दिलीप बारेवार (14) बताया गया है. जानकारी के अनुसार, हंश बारेवार अपने मित्रों के साथ दोपहर 2 बजे नहाने के लिए नाले पर गया था. इस दौरान नाले के पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई. घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस द्वारा तलाशी अभियान शुरू किया गया. 22 अप्रैल को हलबीटोला, हिरड़ामाली, पुरगांव स्थित एक नाले से उसका शव बरामद किया गया. शव को पोस्टमार्टम के लिए ग्रामीण अस्पताल भेज दिया गया है. गोरेगांव पुलिस मामले की जांच कर रही है.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_imgspot_img

और पढ़ें

Most Popular