Sunday, April 19, 2026
spot_img

पवित्र स्थलों की मिट्टी व जल संग्रहित कर राष्ट्रवादी कांग्रेस द्वारा निकाली गई कलश यात्रा

महाराष्ट्र महोत्सव पर मुंबई में किया जायेगा पूजन
गोंदिया : महाराष्ट्र की संस्कृति में धर्म, जाति एवं महापुरुषों के मान, सम्मान एवं विचारों के साथ महाराष्ट्र अपनी अस्मिता के लिये प्रतिबद्घ रहे, इसी भावना से पुरे महाराष्ट्र राज्य के प्रमुख पवित्र स्थलों की मिट्टी एवं जल का संग्रहण कर मुंबई में महाराष्ट्र दिवस पर पूजन किया जायेगा।
महाराष्ट्र दिवस 1 मई के अवसर पर महाराष्ट्र का गौरव व संस्कृती के महान प्रयोजन के लिये गौरवशाली महाराष्ट्र महोत्सव कार्यक्रम के तहत मंगल कलश रथयात्रा का आयोजन किया जा रहा है, जिसके लिये सांसद श्री प्रफुल पटेलजी के मार्गदर्शन में पूर्व विधायक श्री राजेन्द्र जैन की अगुवाई में राष्ट्रवादी कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा गोंदिया जिले की सुरुवात क्षेत्र के पावन स्थल कोरनी घाट वैनगंगा – बाघनदी संगम से पवित्र जल कलश में लिया गया, तो वहीं उसके बाद कोरनी घाट स्थित भगवान तथागत गौतम बुद्घ विहार की पवित्र मिट्टी, चंगेरा स्थित दरगाह से पवित्र मिट्टी ली गई, तथा नागरा स्थित भगवान शिव मंदिर से भोलेनाथ भगवान शिव का पूजन कर अभिषेक जल व मिट्टी कलश में एकत्रित किया गया, यह रथयात्रा गोंदिया से होते हुए 1 मई को मुंबई पहुंचेगी, जहां भव्य समारोह के साथ कलश का पूजन कर अखंड महाराष्ट्र की शपथ ली जायेगी। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजेंद्र जैन ने दृढ़ विश्वास व्यक्त किया कि यह यह कलश रथ यात्रा महाराष्ट्र की गौरवशाली परंपरा, सामाजिक ऐक्य, संगठनात्मक शक्ति, जनसंपर्क एवं सामाजिक समरसता का संगम होगी, जो लोगों में एक नई चेतना का संचार करेगी।

कलश यात्रा में सर्वश्री राजेन्द्र जैन, नरेश माहेश्वरी, प्रेम राहंगडाले, सुरेश हर्षे, राजलक्ष्मी तुरकर, माधुरी नासरे, केतन तुरकर, किशोर तरोने, गणेश बरडे, योगेंद्र भगत, यशवंत गनवीर, पूजा अखिलेश सेठ, टिकाराम मेंढे, अविनाश काशिवार, लोकपाल गाहने, जगदीश बावनथड़े, नेहा तुरकर, कमल बहेकार, चुनीलाल सहारे, शिवलाल जामरे, नानू मुदलियार, अखिलेश सेठ, रवि पटले, सरला चिकलोंडे, सुनील ब्राह्मणकर, विनोद कन्नमवार, बाबा पगरवार, रुचिता चौहान, भेलावे बाई, राजेश जमरे, शंकर टेंभरे, विनोद पटले, विकास गेडाम, संदीप मेश्राम, लिकेश चिकलौंडे, सुनील पटले, शैलेश वासनिक, धरम रहांगडाले, प्रकाश पटले, राधेश्याम पटले, नाजीम खान, हरिनखेडे, अशोक गौतम, राजेश तुरकर, राहुल मेंढे, दुर्गाभाऊ तुरकर, अल्केश मिश्रा, लखन बहेलिया, संजय शेन्डे, राज शुक्ला, कपिल बावनथड़े, रौनक ठाकुर, कुणाल बावनथड़े, नरेंद्र बेलगे, चिराग बावनथड़े सहित पक्ष पदाधिकारी व कार्यकर्ता बडी संख्या में उपस्थित थे l

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

और पढ़ें

Most Popular