गोंदिया : तहसील अंतर्गत आने वाले खमारी के तालाब में जानवरों को नहला रहे बालक की संतुलन बिगडने से पानी मे डूबकर मौत हो गई. यह घटना आज शनिवार, 17 मई की सुबह घटित हुई. हलबीटोला (खमारी) निवासी विश्व योगराज प्रधान (15) मृत बालक का नाम है.
प्राप्त जानकारीनुसार, हलबीटोला (खमारी) निवासी बालक विश्व प्रधान यह आज सुबह जानवरों को नहलाने के लिए खमारी स्थित फुटका तालाब (गट संख्या 1586) में गया. जानवरों को नहलाते समय गहराई का अंदाजा नही होने की वजह से अचानक संतुलन बिगडा और बालक की पानी में डूबकर मौत हो गई. घटना की जानकारी प्राप्त होते ही ग्रामवासीयों की भीड तालाब परिसर में इकठ्ठा हो गयी. सूचना मिलते ही जिला आपदा प्रबंधन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों को बुलाकर मोटर बोट के माध्यम से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. लिखे जाने तक राहत एवं बचाव कार्य जारी है. सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है तथा तालाब में डूबे बालक की तलाश की जा रही है.
जानवर नहलाने गए बालक की तालाब में डुबने से मौत
RELATED ARTICLES



