Wednesday, April 29, 2026

युद्धकला प्रशिक्षण शिविर व हिंदू साम्राज्य दिवस का समापन

गोंदिया : मां नर्मदा सेवा संस्था व श्रीराम प्रभात शाखा रामनगर द्वारा २ से ९ जून तक रामनगर स्थित मनोज सेठ के विशाल प्रांगण में प्राचीन युद्धकला प्रशिक्षण शिविर का भव्य आयोजन किया गया. जिसमें लगभग १२० बच्चों, युवक – युवतियों ने सक्रिय भाग लेकर इस कला का प्राथमिक प्रशिक्षण लिया. प्रशिक्षक रोहित श्रीभात्रे*मारुति व्यायाम अखाड़ा के कुशल मार्गदर्शन में भारतीय व्यायाम, दंड, प्रहार, तलवार बाजी, भाला, धनुर्विद्या के साथ साथ दैनिक जीवन में अपनी सनातन भारतीय संस्कृति को आचरण में लाने के भी गुर सीखे.

इस शिविर का समापन समारोह हिंदू साम्राज्य दिवस अर्थात छत्रपति श्री शिवाजी महाराज के ३५१ वे राज्यभिषेक दिवस पर किया गया. महाराज का भव्य अभिषेक करने के पश्चात रामनगर क्षेत्र में शिवाजी महाराज की पालकी निकाली गयी. जिसमें सभी प्रशिक्षणार्थीयों व आयोजकों ने पारंपरिक महराष्ट्रियन वेशभूषा धारण कर पथ संचलन किया. प्रांगण में प्रतिष्ठित नागरिकों के समक्ष अपनी कलाओं का प्रात्यक्षिक दिखाया. इस अवसर पर विशेष रूप से यवतमाल से पधारे राजेंद्र ताजने का शिवाजी महाराज के चरित्र पर आधारित व्याख्यान हुआ. सभी को आयोजकों की ओर से प्रमाण पत्र वितरित किये गए. अतिथियों को शिवाजी महाराज के आकर्षक चित्र भेंट दिये गए. महाप्रसाद के साथ सभी प्रशिक्षण कर्ता बच्चे, युवक – युवतियों व प्रतिष्ठित नागरिक गणों की उपस्थिति में इस शिविर का गरिमामय समारोह संपन्न हुआ. विशेष रूप से पूर्व नगर उपाध्यक्ष शिव शर्मा, नगर सेवक धर्मेश अग्रवाल, पुलिस उप निरीक्षक सुश्री काजल नामदे, सुषमा यदुवंशी, संजू कुलकर्णी प्रमुख अतिथियों के रूप में उपस्थित रहें. शिविर के सफलतार्थ कार्यक्रम अध्यक्ष अजय यादव, माधव गारसे, आशुतोष शर्मा, वसंत राठौड, राजेश पर्वतकर, अशोक गिरधर, नरेंद्र फूलबांधे, हर्षवर्धन जैस्वाल, उमेश फुलबान्धे, प्रीतम मेश्राम, राहुल सेन, बंटी गुप्ता, राकेश चौहान, लखन चौहान, जलाराम गंभीर, अमित यादव, शैलेंद्रसिंह राणा, रामू ढोरे, उपेंद्र लांजेवार, तुषार घडोले, भारती पर्वतकर,रोहित भारद्वाज, पप्पू हलमारे राजेश हलमारे मंगेश राउत, मंजु कुंभरे, संदीप आसटकर, धनुषकर लिल्हारे,दिलीप लिल्हारे, हतिमारेजी, दिनेश सहारे, मदन गाडे आदि ने कडा परिश्रम किया.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_imgspot_img

और पढ़ें

Most Popular