Tuesday, June 23, 2026

सेंट्रिंग बल्ली हटाने को लेकर विवाद; पड़ोसी ने वृद्ध की चाकू मारकर हत्या

गोंदिया : सालेकसा थाने के तहत रमाईनगर इलाके में रविवार की रात 9.30 बजे एक वृद्ध की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, क्योंकि उसे अपने घर के सामने सड़क से सेंट्रिंग बल्ली हटाने के लिए कहा गया था. मृतक का नाम पतिराम मेहतर वट्टी (60) बताया गया है।
पतिराम वट्टी रमाईनगर क्षेत्र में नाश्ते की टपरी चलाते हैं और उनके पड़ोसी नंदू सूरजलाल बर्वे (59) एक नया घर बना रहे हैं। निर्माण के लिए लगाए गए सेंट्रिंग बल्लियों के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। इस पर पतिराम ने नंदू से बल्लियां को हटाने के लिए कहा। रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे नंदू पतिराम के घर के सामने सड़क पर आया और जोर-जोर से गालीगलौज करने लगा। उसकी आवाज सुनकर पतिराम का बेटा राहुल उसके पास गया और उसके बाद पतिराम भी उसे समझाने गया तो नंदू ने पतिराम पर चाकू से वार कर दिया। खून से लथपथ पतिराम को सरकारी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में 54 वर्षीय फिर्यादी महिला की शिकायत पर सालेकसा पुलिस ने मामला दर्ज किया है। जांच पुलिस निरीक्षक भुषण बुराडे कर रहे हैं.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_imgspot_img

और पढ़ें

Most Popular