Wednesday, April 29, 2026

997 ग्राम गांजा सहित 1 लाख का माल जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार

स्थानीय अपराध शाखा की कार्रवाई
गोंदिया : स्थानिक अपराध शाखा की टीम ने शहर के बसंतनगर में 19 हजार 940 रुपये कीमत का 994 ग्राम गांजा सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के नाम मस्कऱ्या चौक, देवरी निवासी मुकेश सुदर्शन भारती (उम्र 45), राकेश यादोराव देवरे (उम्र 45) व विक्रेता बसंतनगर निवासी गोविंद अग्रवाल बताया गया है. उनके पास से कुल 1 लाख 440 रुपये का माल जब्त किया गया है.

जानकारी के अनुसार, स्थानीय अपराध शाखा को जानकारी मिली कि रामनगर थाना क्षेत्र के बसंतनगर परिसर में मादक पदार्थ गांजा का परिवहन किया जा रहा है. जानकारी के आधार पर बसंतनगर से बी.एच.जे. कॉलेज रोड़ पर आरोपी मुकेश सुदर्शन भारती व राकेश यादोराव देवरे की तलाशी ली गई. उनके पास स्कूल बैग में 19 हजार 940 रुपये कीमत का मादक पदार्थ गांजा मिला. पुलिस ने 19 हजार 940 रुपये कीमत का गांजा, 500 रुपये कीमत की स्कूल बैग व 80 हजार कीमत की मोटरसाइकिल ऐसा कुल 1 लाख 440 रु. का माल जब्त किया. आरोपियों की गहनता से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि मादक पदार्थ गांजा बसंतनगर निवासी गोविंद अग्रवाल के पास से खरीदी किया गया है. सहायक पुलिस निरीक्षक धीरज राजूरकर की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ रामनगर थाने में मामला दर्ज किया गया है. जांच रामनगर पुलिस कर रही है. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे, अपर पुलिस अधीक्षक नित्यानंद झा के मार्गदर्शन में स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक पुरुषोत्तम अहेरकर, सहायक पुलिस निरीक्षक राजूरकर, महिला पुलिस उपनिरीक्षक वनिता सायकर, पुलिस उपनिरीक्षक शरद सैदाने, हवलदार राजू मिश्रा, महेश मेहर, भूवनलाल देशमुख, दीक्षितकुमार दमाहे, दुर्गेश तिवारी, संजय चव्हाण, सुबोध बिसेन, प्रकाश गायधने, इंद्रजित बिसेन, संतोष केदार, छगन विठ्ठले, कुमूद येरणे, स्मिता तोंडरे, लक्ष्मण बंजार, राम खंदारे ने की.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_imgspot_img

और पढ़ें

Most Popular