Monday, September 21, 2026
spot_img
spot_img
spot_img

घर पर बिजली गिरने से दंपती घायल; वृद्ध ससुर बाल-बाल बचे

देवरी के जमनापुर की घटना : मकान को भारी नुकसान
गोंदिया : देवरी तहसील के ग्राम पंचायत पिंडकेपार/गो. अंतर्गत जमनापुर में शुक्रवार की रात करीब 11 बजे एक मकान पर बिजली गिरने से दंपती घायल हो गए. दुर्घटना के समय घर में सो रहे वृद्ध ससुर को कोई चोट नहीं आई. घटना में जनहानि टल गई, लेकिन मकान को काफी नुकसान पहुंचा है. जमनापुर निवासी सुकराम मनिराम टेकाम (51) और उनकी पत्नी मालन सुकराम टेकाम (48) हादसे में घायल हुए हैं.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात क्षेत्र में गरज-चमक के साथ बारिश शुरू थी. इसी दौरान अचानक मकान पर बिजली गिरने से जोरदार आवाज हुई और घर में सो रहे दंपती घायल हो गए. घटना के समय सुकराम टेकाम, उनकी पत्नी मालन तथा उनके ससुर गणूलाल राजाराम सराटे (68) घर में सो रहे थे. गणूलाल सराटे समीप के कमरे में सोए होने के कारण सुरक्षित रहे. वहीं मकान के बीच वाले कमरे में बिजली गिरने से गड्ढे पड़ने के निशान भी दिखाई दिए. मकान की स्थिति को देखते हुए प्राथमिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि बिजली विद्युत वायर के माध्यम से घर में प्रवेश कर उपकरणों तक पहुंची होगी. घायल सुकराम और मालन टेकाम को तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए ग्रामीण अस्पताल, देवरी में भर्ती कराया गया. घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया. बिजली गिरने से मकान को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है. वहीं देवरी पुलिस मामले की जांच कर रही है. बिजली गिरने की सटीक वजह और नुकसान का आधिकारिक विवरण जांच पूरी होने के बाद स्पष्ट होगा.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_imgspot_img

और पढ़ें

Most Popular