Monday, September 7, 2026
spot_img
spot_img
spot_img

वंदेभारत पूणे-नागपुर, मुम्बई-नागपुर को गोंदिया तक प्रस्तावित करें, ड्रामा का पटेल से निवेदन

गोंदिया : सरकार द्वारा वंदेभारत पूणे-नागपुर, मुम्बई-नागपुर इन दो ट्रैनो को गोंदिया तक प्रस्तावित करने की मांग, वर्तमान संसद सदस्य प्रफुल पटेल से डेली रेल्वे मूवर्स एशोसियेशन (ड्रामा) अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल ने उन्हे ज्ञापन सौपकर की है।
गोंदिया एवं भंडारा जिला महाराष्ट्र का अभिन्न अंग है फिर भी महामार्ग और यात्री रेल गाड़ियो की प्रस्तावना केंद्र और महाराष्ट्र सरकार गोवा-नागपूर, पूणे-नागपूर, मुम्बई-नागपूर तक करती है। पूर्वी छोर के दो जिलो की 4-5 साल तक मांग करने के बाद शायद कभी कभी सुविधा गोंदिया तक लाने में सफलता मिलती है। वर्तमान में २ वंदेभारत ट्रेने पूणे- नागपूर एवं मुम्बई-नागपूर तक प्रस्तावित की जा रही है। मात्र १३० कि.मी. का नागपूर गोंदिया तक का महाराष्ट्र के रेलमार्ग के यात्रीयो का ईस सुविधा से वंचित रखा जा रहा है। प्रफुल पटेल से निवेदन किया है की उपरोक्त दोनो वंदेभारत ट्रेनो को पूणे-गोंदिया-पूणे एवं मुम्बई-गोंदिया-मुम्बई तक प्रस्तावित करने हेतु भारत के प्रधानमंत्री, रेलमंत्री, रेलराज्य मंत्री एवं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री तक जनता की आवाज बुलंद करेंगे। आपका भेजा गया पत्र जनता को न्याय दिलवाने से सक्षम होगा। इस इवसर पर शहर राष्ट्रवादी काँग्रेस अध्यक्ष नानु मुदलियार भी उपस्थीत थे। उपरोक्त निवेदन क्षेत्र के सभी विद्यमान सांसद, विधानसभा सदस्य, वि.प. सदस्य एवं पूर्व विधायक राजेंद्र जैन को भी प्रेषित किया गया है ताकि समय रहते जनता की मांग रेल प्रशासन जक ने पंहुचा सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_imgspot_img

और पढ़ें

Most Popular