Monday, May 25, 2026

रेत की तस्करी, ट्रॅक्टर सहित 7.75 लाख का माल जब्त; डुग्गीपार पुलिस की कार्रवाई

गोंदिया : सड़क अर्जुनी तहसील के पलसगांव/राका घाट से अवैध रेत ले जा रहे ट्रैक्टर को डुग्गीपार पुलिस ने पकड़ लिया. यह कार्रवाई 19 जून को सुबह 9.15 बजे की गई. इस कार्रवाई में ट्रैक्टर सहित कुल 7 लाख 75 हजार रुपये का माल जब्त किया गया.
जानकारी के अनुसार, डुग्गीपार पुलिस 19 जून को सुबह गश्त कर रही थी. इसी दौरान जानकारी मिली कि पलसगांव/राका रेती घाट से ट्रैक्टर की मदद से अवैध रेत की तस्करी की जा रही है. जानकारी के आधार पर डुग्गीपार पुलिस ट्रैक्टर ट्रॉली क्र. एमएच 35 – एडब्ल्यू 5294 को अवैध रेत ले जाते हुए रंगे हाथों पकड़ा. इस कार्रवाई में 7 लाख 70 हजार रु. कीमत का ट्रैक्टर व 5 हजार रु. कीमत की एक ब्रास रेत ऐसा कुल 7 लाख 75 हजार रु. का माल जब्त किया गया. पलसगांव निवासी ट्रैक्टर चालक/मालक जितेंद्र हिरामन बावनकुले (32) के खिलाफ डुग्गीपार थाने में मामला दर्ज किया गया है. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे, अपर पुलिस अधीक्षक नित्यानंद झा, उपविभागीय पुलिस अधिकारी विवेक पाटिल के मार्गदर्शन में डुग्गीपार के पुलिस निरीक्षक गणेश वनारे, हवलदार जगदीश मेश्राम, आशिष अग्निहोत्री, पुलिस नायक महेंद्र सोनवाने, सिपाही निखिल मेश्राम ने की है.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_imgspot_img

और पढ़ें

Most Popular