Friday, April 17, 2026
spot_img

नवप्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक लगाकर एवं मिठाई खिलाकर किया गया स्वागत

गोंदिया : शहर के श्रीनगर में स्थित मालवीय स्कूल में विद्यार्थियों का धुमधाम से स्वागत किया गया। शाला में 22 नए बच्चों ने कक्षा पहली में दाखिला कराया है। इन नवप्रवेशित विद्यार्थियों के साथ ही अन्य विद्यार्थियों को तिलक लगाकर एवं मिठाई खिलाकर जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर परिषद के पूर्व शिक्षा सभापति निर्मला दिलीप मिश्रा ने की। इस अवसर पर स्कूल के पहले ही दिन विद्यार्थियों को किताबें, गणवेश भी वितरित किए गए। शाला प्रवेशोत्सव पर पूर्व शिक्षा सभापति मिश्रा ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और पढ़ लिखकर मालवीय स्कूल का नाम ऊंचा करने की उम्मीद बच्चों से जताई। इस अवसर पर मुख्य रूप से नगर परिषद में कार्यरत कमल मिश्रा, मुख्याध्यापक डी. टी. रहांगडाले, के.बी. रहांगडाले, शिक्षिका रीना कावड़े, गौरी बारेवार, आरती वाघाडे, अश्विनी सहारे, आचल साठवने, परिचर गोविंदा बैसरा, वैशाली वैद्य, पुष्पा तिड़के, वीणा राऊत, पालकगण सुनीता मस्करे, सविता उंदिरवाड़े, राजेश्वरी नेवारे, बबिता सुरनकर, अनिता भातपिहरे, आरती सुरनकर, मीरा शेंडे, ज्योति चोरनेले आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

और पढ़ें

Most Popular