Thursday, April 30, 2026

अवैध रेत ले जा रहे 8 ट्रैक्टरों को पकड़ा; चालक-मालक पर मामला दर्ज

गोंदिया : तिरोड़ा तहसील के परसवाड़ा मंडल में वैनगंगा नदी के तल से अवैध रेत ले जा रहे 8 ट्रैक्टरों को 25 जून को पकड़ा गया. तिरोड़ा तहसील में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन का मामला सामने आने लगा है. इस संबंध में तहसीलदार ने नोटिस जारी किया है. साथ ही कार्रवाई भी शुरू कर दी है. 25 जून को परसवाड़ा मंडल में राजस्व विभाग के नायब तहसीलदार ए.पी.मोहनकर, मंडल अधिकारी राजेश तांबूलकर, पटवारी अजय बिसेन, जे.पी.उइके, बी.के. पारधी ने परसवाड़ा क्षेत्र में छापामार कार्रवाई की. इस दौरान वैनगंगा नदी से अवैध रेत ले जा रहे 8 ट्रैक्टरों को पकड़ा गया. इस दौरान अर्जुनी रेत घाट से रेत ले जा रहे ट्रैक्टर क्र. एमएच 35 – जी 6613 का चालक-मालक अर्जुनी निवासी शुभम अशोक साकुरे, ट्रैक्टर क्र. एमएच 12 – एआर 7917 का चालक-मालक अमित इंदल चौधरी, बिना क्र. का ट्रैक्टर चालक गौरीशंकर हेमराज राणा, ट्रैक्टर क्र. एमएच 35 – एडब्ल्यू 2587 का चालक-मालक ओमप्रकाश रामचंद्र देशमुख, बिना क्र. का ट्रैक्टर मालिक डी.एच. पटले, ट्रैक्टर क्र. एमएच 35 – डब्ल्यू 3552 का चालक विशाल रामेश्वर मिश्रा, एमएच 35 – एएच 1453 का चालक-मालक महेंद्र ब्रिजलाल राणे, एमएच 35 – एजी 7468 का चालक-मालक रामेश्वर देबीलाल रहांगडाले के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_imgspot_img

और पढ़ें

Most Popular