Monday, September 14, 2026
spot_img
spot_img
spot_img

“ए म्यूजिकल ट्रिब्यूट टू लेजेंड्स” 6 को; गोंदिया में गूंजेंगे रफी-मुकेश-किशोर और लता के अमर तराने

गोंदिया :  शहर में संगीत प्रेमियों के लिए एक खास तोहफ़ा तैयार है। श्याम ट्रेडर्स, बालाघाट रोड गोंदिया के सौजन्य से सरस्वती म्यूजिकल ग्रुप द्वारा 6 अगस्त को “ए म्यूजिकल ट्रिब्यूट टू लेजेंड्स” का आयोजन किया जा रहा है। इस सुरमयी शाम में हिंदी फिल्म संगीत के अमर गायक मोहम्मद रफी, मुकेश, किशोर कुमार और लता मंगेशकर को संगीतमय श्रद्धांजलि दी जाएगी। कार्यक्रम का शुभारंभ शाम 4:30 बजे जैन कुशल भवन में होगा। मुख्य अतिथि गोंदिया के जिलाधिकारी प्रजीत नायर और विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल रहेंगे। कार्यक्रम में शहर के कई सम्मानित अतिथि शामिल होंगे और श्रोताओं को सुनहरे दौर के सदाबहार गीतों से रूबरू कराया जाएगा। आयोजन श्री तिलक दीप द्वारा किया जा रहा है। यह शाम उन सभी संगीत प्रेमियों के लिए यादगार होगी जो पुराने दौर के गीतों की मिठास को अपने दिल में महसूस करना चाहते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_imgspot_img

और पढ़ें

Most Popular