गोंदिया : सभी सरकारी कार्यालयों और सार्वजनिक स्थानों पर तंबाकू और तंबाकू उत्पादों का सेवन और भंडारण प्रतिबंधित है. राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम केटीएस जिला सामान्य चिकित्सालय गोंदिया द्वारा कुड़वा नाका क्षेत्र में पानटपरी दुकानों पर छापेमारी की गई और तंबाकू, गुटखा का सेवन और भंडारण करने वालों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की गई. जिसमें 21 तंबाकू, गुटखा विक्रेताओं पर कारवाई कर उनसे 3 हजार 900 रुपये का जुर्माना वसूल किए गये, ऐसी जानकारी जिला सलाहकार डा. ज्योति राठौड़ ने दी.
जिले में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीमों का गठन किया गया है. सभी सरकारी कार्यालयों में तंबाकू और तंबाकू उत्पादों का सेवन और भंडारण प्रतिबंधित है. जिसके अनुसार, जिलाधीश प्रजीत नायर ने जिले के सभी सरकारी और अर्ध-सरकारी कार्यालयों का निरीक्षण करने का आदेश दिया है. जिले के सभी सरकारी कार्यालयों का निरीक्षण किया जा रहा है. साथ ही, सार्वजनिक स्थानों पर तंबाकू उत्पादों की बिक्री प्रतिबंधित है और ऐसा पाए जाने पर दुकानदारों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जा रही है. जिला शल्य चिकित्सक डा. पुरुषोत्तम पटले और पुलिस उपनिरीक्षक अक्षय संपत वलसे के मार्गदर्शन में कुड़वा नाका क्षेत्र में पानटपरी, दुकानों पर छापा मारा गया. जिसमे तंबाकू, गुटखा का सेवन और भंडारण करते पाए गए 21 दुकानदारों और लोगों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की गई और उनसे तंबाकू नियंत्रण अधिनियम, 2003 के तहत 3 हजार 900 रुपये वसूल किए गए. यह कार्रवाई जिला सलाहकार डा. ज्योति राठौड़, सामाजिक कार्यकर्ता संध्या शंभरकर, डेंटल टेक्नीशियन यश जयसवाल, डेंटल सहायक विवेकानंद कोरे के साथ पुलिस विभाग के हवलदार पठान, मोरया, सिपाही मेश्राम, हवलदार पारधी, सिपाही नागदेवे व दामिनी टीम ने की.





