Sunday, May 24, 2026

स्कॉर्पियो की बाईक को टक्कर, दंपत्ति घायल; तिरोड़ा-खैरलांजी मार्ग की घटना

गोंदिया : तिरोडा-खैरलांजी मार्ग पर सी.जे. पटेल महाविद्यालय के आगे शुक्रवार की शाम करीब 7.15 बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ. खैरलांजी से तिरोड़ा की ओर आ रहे वाहन क्र. एमएच 23 – वाई 0398 ने सामने से आ रही मोटरसाइकिल क्र. एमएच 49 – बीएस 2456 को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो गाड़ी सीधे रोड से नीचे उतर गई, जबकि मोटरसाइकिल सवार दंपत्ति गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है. वाहन चालक का नाम नाकाडोंगरी निवासी निखिल खोब्रागड़े बताया जाता है. इस दुर्घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज किया है.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_imgspot_img

और पढ़ें

Most Popular