Wednesday, September 16, 2026
spot_img
spot_img
spot_img

कृषि उत्पन्न बाजार समिति में नया धान लाये किसान का सत्कार

गोंदिया : कृषि उत्पन्न बाजार समिति गोंदिया में तहसील के किसान चरणलाल कावरे द्वारा गुरूवार, 25 सितंबर को नया धान शेड क्र. 3 के व्यापारी पितांबर मुरकुटे के पास विक्री के लिये लाया गया. नया धान लाने पर क्रउबास के सभापति भाऊराव ऊके द्वारा किसान चरणलाल कावरे को चांदी का सिक्का एवं उपहार देकर स्वागत तथा व्यापारी पितांबर मुरकुटे का भी सत्कार किया गया. इस अवसर पर कृषी उत्पन्न बाजार समिति गोंदिया के उपसभापति राजकुमार पटले, समिति के वरिष्ठ संचालक सुरेशकुमार अग्रवाल, संचालक राधाकृष्ण ठाकुर, समिति के प्रभारी सचिव सचिन बडवाईक, आडतीया व्यापारी संघ के अध्यक्ष आनंद जैन, व्यापारी पितांबर मुरकुटे, बालुजी कायते, हेमराज हरिणखेडे, नारायण तांबी, राजेन्द्र कपुर, अरुण वाढई सहित कृषि उत्पन्न बाजार समिति के सभी कर्मचारी उपस्थित थे.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_imgspot_img

और पढ़ें

Most Popular