श्री चित्रगुप्त कायस्थ समाज द्वारा आयोजन
गोंदिया : संपूर्ण मानवों के पुण्य और पाप का लेखाजोखा रखनेवाले भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज जी का पूजन व दीपावली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. यह कार्यक्रम स्थानीय श्री चित्रगुप्त कायस्थ समाज की ओर से यम द्वितीया के अवसर पर 23 अक्टूबर को गणेश नगर स्थित गणेशन फंक्शन हॉल में आयोजित किया गया.

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री चित्रगुप्त कायस्थ समाज के उपाध्यक्ष रामकुमार श्रीवास्तव ने की. मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव, सचिव अमित श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष योगेश वर्मा उपस्थित थे. कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री चित्रगुप्त के छायाचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर की गई. इस अवसर पर अतिथियों ने मार्गदर्शन कर युवाओं को आगे आकर समाज हित के लिए काम करने के लिए प्रेरित किया. इस दौरान समाज के बच्चों के लिए संगीत खुर्ची स्पर्धा तथा महिला एवं पुरुषों के लिए त्वरित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में छोटे बच्चों व महिलाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया. कार्यक्रम में 10 वी की परीक्षा में 82 प्रतिशत अंक प्राप्त करनेवाली विद्यार्थिनी कु. समृध्दि श्रीवास्तव का अतिथियों के हस्ते पुष्पगुच्छ एवं मोमेंटो प्रदान कर सत्कार किया गया. इस दौरान अतिथियों द्वारा प्रतियोगिता में सहभागी विजेताओं को सम्मानित किया गया. संचालन योगेश वर्मा एवं अभिषेक श्रीवास्तव ने किया व आभार सुरेश श्रीवास्तव ने माना.

कार्यक्रम की सफलतार्थ वीरेंद्र वर्मा, प्रदीप श्रीवास्तव, रतन श्रीवास्तव, रामेशलाल श्रीवास्तव, संजय वर्मा, रमेश एम. श्रीवास्तव, ब्रजेश श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, सुमित श्रीवास्तव, कैलाश श्रीवास्तव, भूमेश श्रीवास्तव, अनुराग श्रीवास्तव, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, ए. के. सक्सेना, श्री सावंत, अभिषेक भटनागर, कमलेश श्रीवास्तव, समाज के युवा सदस्य नितीन श्रीवास्तव, मिदुप श्रीवास्तव, निशांत श्रीवास्तव, शिवा श्रीवास्तव, प्रवेश श्रीवास्तव, अभिनव श्रीवास्तव, डॉ. वर्मा, शुभम श्रीवास्तव, सुयश वर्मा, शुभ श्रीवास्तव, निर्मल श्रीवास्तव, शुभम (विक्की) श्रीवास्तव, प्रखर श्रीवास्तव, सौरभ श्रीवास्तव, वैभव श्रीवास्तव, वरुण श्रीवास्तव, अतिश्री श्रीवास्तव, शगुन श्रीवास्तव तथा समाज की महिलाओं के साथ आदी ने प्रयास किया.



