गोंदिया : प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी छत्रपति काॅलोनी, परमात्मा एक नगर की वीणावादिनी माँ शारदा उत्सव युवा समिति के तत्वावधान में सामूहिक तुलसी विवाह समारोह का आयोजन शनिवार, १ नवम्बर की रात्रि में किया गया। जिसमें काॅलोनी निवासी महिला पुरूषों ने सहभागी होकर आयोजन को सफलता प्रदान की।
समिति प्रमुख संदीप रहांगडाले के संचालन में विधिविधान के साथ सभी ने तुलसी पौधों का पूजन किया एवं शास्त्रोक्त पद्धति से श्लोक के माध्यम से तुलसी विवाह सम्पन्न किया तथा एक दूसरे को तुलसी विवाह की बधाई दी। आरती प्रसाद वितरण पश्चात सभी ने भोजन का आनंद उठाया। इस अवसर पर सर्वश्री शशि तिवारी, प्रीतलाल लांजेवार, दीनदयाल मेश्राम, राधेश्याम रहांगडाले, रवि गायधने गुरूजी, कुंजीलाल लिल्हारे, सुरेन्द्र जायसवाल, बंटी दीक्षित, श्रीमती कमलेश तिवारी, सरिता रहांगडाले, गीता मेश्राम, रेशमा रहमान, किरण जायसवाल, राधा गायधने, किरण लांजेवार, कल्पना जायसवाल, श्रीमती लिल्हारे, पलक रहांगडाले, श्रीमती दीक्षित आदि उपस्थित थे। आभार वीणावादिनी माँ शारदा युवा समिति के प्रमुख संदीप रहांगडाले ने माना। सफलतार्थ समिति अध्यक्षा रोशनी जायसवाल, दीक्षित मेश्राम, राकेश लबादे व अन्य सदस्यों ने सहयोग किया।





