Friday, June 19, 2026

रामनगर में आयोजित दावते इफ्तार में सांसद पटेल भी हुए शामिल

गोंदिया : रमजान के पाक मुकद्दस अवसर पर शनिवार की शाम मुस्लिम समुदाय की ओर से रामनगर बाजार चौक में आयोजित कीए गए दावते-इफ्तार के प्रोग्राम में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वर्तमान सांसद प्रफ़ुल्ल पटेल भी शामिल हुए।
इस दावते इफ्तार पार्टी के दौरान सांसद प्रफुल पटेल एव पूर्व विधायक राजेन्द्र जैन का मुस्लिम जमात के सदर खालिद भाई पठान ने फूलों का गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया वही पत्रकार व आजाद लाइब्रेरी के सेक्रेटरी जावेद खान ने इत्र, टोपी और रुमाल पहनाकर उनका दिली स्वागत किया। दावते इफ्तार प्रोग्राम में सांसद प्रफ़ुल्ल पटेल ने सभी मुस्लिम भाइयों को पाक मुकद्दस रमजान माह की मुबारकबाद दी। उन्होंने कहा, इस्लाम में रमजान सबसे बेहतर और पाक माह होता है. 30 दिन रोजे रखना, नमाज, कुरान और पूरे महीने अल्लाह की कठोर इबादत हमें उनसे प्रेम दर्शाती है। मैं सभी भाइयों को रमजान की मुबारक देता हूँ और अल्लाह से प्रार्थना करता हूँ कि उनकी हर दुआ कबूल हो। कार्यक्रम में ख़ालिद भाई पठान (मुस्लिम जमात सदर), यूनुस भाई (दांडेगांव), सबील कुरैशी, यासीन शेख, मकसुद भाई, नॉशाद अली, जाबीर अली, ज़ाहिद भाई, मुश्ताक शेख, नाज़िम भाई, कादर भाई, डॉक्टर खान, जावेद खान, रज्जाक भाई, सैय्यद जाकिर अली, सईम कुरैशी, यूनुस भाई, आसिफ भाई, रफीक भाई, नासिर भाई सहित अनेकों मुस्लिम भाइयों की उपस्थिति रही।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_imgspot_img

और पढ़ें

Most Popular