शशिकरण मंदिर के पास उड़ान पुल की घटना
गोंदिया : मुंबई-कोलकाता राष्ट्रीय राजमार्ग क्र. 53 पर स्थित शशिकरण मंदिर के पास उड़ान पुल पर सोमवार, 22 सितंबर की रात तीन दिन से खड़े ट्रक को तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने पीछे से टक्कर मार दी. जिसमें मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई. मृतक का नाम बानटोला निवासी धुलीचंद भरत कुरसुंगे बताया गया है.
जानकारी के अनुसार, मुंबई-कोलकाता राष्ट्रीय राजमार्ग पर शशिकरण मंदिर के पास उड़ान पुल पर पीछले तीन दिनों से ट्रक क्र. सीजी 04 – एमवी 8200 खड़ा है. इसी बीच सोमवार की रात कोहमारा से देवरी के ओर जा रहे मोटरसाइकिल क्र. एमएच 40 – बीएस 1116 ने ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी. जिसमें चालक धुलीचंद भरत कुरसुंगे गंभीर रुप से घायल हो गया. इसी बीच उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस निरीक्षक गणेश वनारे अपने टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. डुग्गीपार पुलिस ने मामला दर्ज किया है. जांच विजय कोटांगले कर रहे हैं.
खड़े ट्रक को मोटरसाइकिल की टक्कर; चालक की मौत
RELATED ARTICLES



