Friday, April 17, 2026
spot_img

निर्मला मिश्रा ने भगवान सहस्त्रबाहु की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर लिया आशीर्वाद; बाइक रैली का किया स्वागत

गोंदिया : कलार समाज के आराध्य भगवान श्री सहस्त्रबाहु जी के जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर स्थानीय क्षत्रिय मराठा कलार समाज की ओर से आज, रविवार (ता. 2) को बाइक रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का स्वागत नप की पूर्व शिक्षण सभापति निर्मला दिलीप मिश्रा ने फूलों से किया स्वागत तथा भगवान सहस्त्रबाहु जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आशिर्वाद लिया।

बाइक रैली की शुरुआत बाजपेई वॉर्ड स्थित क्षत्रिय मरठा कलार समाज भवन से हुई। रैली को हरि झंडी क्षत्रिय मराठा कलार समाज के अध्यक्ष विनय जी गजगाट ने दिखाई। इस अवसर पर पूर्व नप सभापति निर्मला मिश्रा ने भगवान सहस्त्रबाहु जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आशिर्वाद लिया एवं रैली में सहभागी सभी समाजबंधुओं का फूलों द्वारा स्वागत किया। क्षत्रिय मराठा कलार समाज के अध्यक्ष विनय गजगाट द्वारा निर्मला दिलीप मिश्रा इनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्व पार्षद विनीत सहारे, निरंजन भगत, महेंद्र बाेपचे, नामदेव तिड़के, जगदीश तिड़के, बंटी दवारे, विक्की बांगड़कर, देवेंद्र चौरगड़े, अनुज तिवारी, गौरव नेवरे, रुद्राक्ष ठाकुर, साहिल नेवरे आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

और पढ़ें

Most Popular