गोंदिया : विकास कार्यों को गति प्रदान करते हुए नगर परिषद सभापति निर्मला दिलीप मिश्रा के हस्ते श्रीनगर के मालवीय वार्ड में सिमेंट रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन रविवार, 15 मार्च को विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। इस रोड का निर्माण कार्य मालवीय वार्ड के चंदू झाड़े के मकान से प्रमोद सहारे के घर तक किया जाएगा। कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों ने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों पर खुशी व्यक्त की। इस अवसर पर दिलीप मिश्रा, बड़ीराम डोरले, नामदेव तिड़के, दामोदर पाटिल, राजेश वाढई, सुनील रोकड़े, निक्की डोरले सहित अन्य नागरिक उपस्थित रहे।





