Saturday, June 6, 2026

अवैध शराब की तस्करी, वाहन सहित 17.23 लाख का माल जब्त

गोंदिया : आमगांव पुलिस ने मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ शराब की तस्करी करते हुए झायलो महेंद्रा वाहन क्र.सीजी 07 एएस- 8938 सहित 35 पेटी शराब (गोवा व्हिस्की) कुल मिलाकर 17 लाख 23 हजार 444 रुपये का माल जब्त किया है. उक्त कारवाई 21 अगस्त 2025 के शाम की बतायी गयी है. पोले के ऐन त्यौहार पर स्थानीय पुलिस द्वारा सफलता अर्जित करना प्रसंशनिय कहा जा रहा है. उपरोक्त कारवाई उपविभागीय पुलिस अधिकारी प्रमोद मडामे, के मार्गदर्शन में थानेदार तिरुपति राणे, पो.हवा. मन्यार, राजु गजपुरे, बुधराम मेश्राम, सिपाई नितीन चोपकर, चेतन शेंडे, भागवत कोडापे, विनोद उपराडे, स्वप्निल शेंडे, वाहन चालक योगेश मुनेश्वर ने की है. पुलिस ने छत्तीसगढ़ राज्य के भिलाई ( दुर्ग) वार्ड क्रमांक, 5 निवासी वाहन चालक जुगल किशोर नागवंशी (26) को गिरफ्तार किया है.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_imgspot_img

और पढ़ें

Most Popular