Sunday, September 13, 2026
spot_img
spot_img
spot_img

12 घंटे में चोरी का खुलासा, दो नाबालिग हिरासत में

वर्धा : शहर थाना की डीबी (डिटेक्शन ब्रांच) टीम ने स्टेशन फैल क्षेत्र में हुई चोरी की वारदात का महज 12 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो नाबालिग आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी का माल और मोबाइल फोन समेत कुल 2 लाख 12 हजार 650 रुपये का मुद्देमाल बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार, स्टेशन फैल निवासी बेबी कोराटे (62) के घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने 1 लाख 83 हजार रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए थे। मामले की शिकायत पर शहर पुलिस थाने में चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान डीबी पथक को गोपनीय सूचना प्राप्त हुई, जिसके आधार पर दो नाबालिगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली। पुलिस ने उनके पास से चोरी गया पूरा माल, दो मोबाइल फोन सहित कुल 2 लाख 12 हजार 650 रुपये का सामान बरामद कर लिया। यह कार्रवाई थाना प्रभारी संतोष ताले, पौर्णिमा राखोंडे, पुलिस उपनिरीक्षक शरद गायकवाड तथा गजेंद्र धर्मे, प्रशांत वंजारी, नरेंद्र कांबळे, नितीन ईटकरे, वैभव जाधव और श्रावण पवार सहित पुलिस टीम ने अंजाम दी। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोरी का मामला कुछ ही घंटों में सुलझ गया, जिसकी स्थानीय नागरिकों द्वारा सराहना की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_imgspot_img

और पढ़ें

Most Popular