Monday, June 8, 2026

राजेन्द्र जैन का राज्यसभा जाना तय! महायुति प्रत्याशी के रूप में एकमात्र नामांकन

गोंदिया-भंडारा के लिए गौरव का क्षण
गोंदिया : महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार द्वारा राज्यसभा सीट से इस्तीफा देने के बाद रिक्त सीट पर उपचुनाव कराने 18 जून की तारीख तय हुई है। इस सीट के लिए महायुति गठबंधन के तहत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने एनसीपी के कद्दावर नेता एवं सांसद प्रफुल्ल पटेल के भरोसेमंद साथी पूर्व विधायक राजेन्द्र जैन को उम्मीदवारी दी।
राज्यसभा उपचुनाव हेतु नामांकन की आखरी तारीख होने पर राजेन्द्र जैन का नामांकन अर्ज दाखिल किया गया। इस दौरान विधान भवन मुंबई में नामांकन दाखिल करने के दौरान, सांसद प्रफुल्ल पटेल, राकांपा प्रदेशाध्यक्ष व सांसद सुनील तटकरे, मंत्री छगन भुजबल, मंत्री आशीष शेलार, दिलीप वलसे पाटील, सांसद पार्थ पवार, इंद्रनील नाईक, भरत गोगावले, विधायक समीर भुजबळ, संजय खोडके, राजकुमार बडोलें, राजूभाऊ कारेमोरे व महायुती के प्रमुख नेताओ की उपस्थिति रही। नामांकन के अंतिम समयावधि दौरान एकमात्र पर्चा महायुति के तहत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से राजेन्द्र जैन का भरा जाने पर तथा अन्य नामांकन न आने पर इस चुनाव को निर्विरोध रूप में निश्चित किया जा रहा है। बहरहाल इसकी औपचारिक घोषणा होना बाकी। राजेन्द्र जैन को राजनीति का चाणक्य कहा जाता है। उन्हें राज्यसभा हेतु चयनित किये जाने पर गोंदिया, भंडारा सहित नागपुर के पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का वातावरण है। सांसद प्रफुल्ल पटेल की फ़ोटो लेकर जश्न मनाया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_imgspot_img

और पढ़ें

Most Popular