Sunday, September 13, 2026
spot_img
spot_img
spot_img

प्रेस ट्रस्ट ऑफ गोंदिया का ११वां स्थापना दिवस व सत्कार समारोह १ सितंबर को

विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों को ‘जिला गौरव’ पुरस्कारों से किया जाएगा सम्मानित
गोंदिया : पत्रकारिता के क्षेत्र में विश्वास, सत्य और एकजुटता का प्रतीक बने ‘प्रेस ट्रस्ट ऑफ गोंदिया’ की स्थापना के ११ वर्ष पूरे हो रहे हैं। इस उपलक्ष्य में संस्था का ११वां स्थापना दिवस एवं भव्य सत्कार समारोह मंगलवार, ०१ सितंबर को शाम ६:०० बजे होटल जिंजर (द गेटवे) में आयोजित किया गया है

​कार्यक्रम का उद्घाटन राज्यसभा सांसद राजेंद्र जैन द्वारा किया जाएगा, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेस ट्रस्ट ऑफ गोंदिया के अध्यक्ष अपूर्व मेठी करेंगे। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विधान परिषद सदस्य व पूर्व मंत्री डॉ. परिणय फुके, विधायक विनोद अग्रवाल, विधायक राजकुमार बडोले, विधायक विजय रहांगडाले, जिला परिषद अध्यक्ष लायकराम भेंडारकर और नगराध्यक्ष सचिन शेंडे उपस्थित रहेंगे। इसके साथ ही विशेष अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे और अपर जिलाधिकारी अभिजीत घोरपडे की प्रमुख उपस्थिति रहेगी।
​इस गरिमामय समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले गणमान्य व्यक्तियों का विशेष सम्मान किया जाएगा। इसमें वरिष्ठ पत्रकार भगत ठकरानी को ‘प्रेस ट्रस्ट ऑफ गोंदिया जीवन गौरव सम्मान २०२६-२७’ प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही दुलिचंद बुद्धे को स्व. श्री रणजीतभाई जसानी स्मृति सामाजिक सेवा सम्मान, जिला नियोजन अधिकारी डॉ. रूपेशकुमार राऊत को स्व. श्री रामकिशोरजी कटकवार स्मृति कर्तव्यनिष्ठ सम्मान, प्रा. सत्यनारायण यदुवंशी को स्व. श्री रामदेवजी जायसवाल स्मृति साहित्यरत्न सम्मान, दादा फुंडे को स्व. श्री मोहनलालजी चांडक स्मृति कृषिरत्न सम्मान, नरेंद्र गौतम को सहयोग संस्थान द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मान, दिव्या नितिन भोजवानी को स्व. श्री दीपम देवेंद्रभाई पटेल स्मृति योगरत्न सम्मान, डॉ. सुधीर जोशी को स्व. प्राचार्य श्री योगेश नासरे स्मृति विशेष सेवा सम्मान और वृक्षधारा फाउंडेशन को स्व. श्री रूपनारायण झा स्मृति विशेष सम्मान प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।
​इस गौरव समारोह में जिले के पत्रकारों, नागरिकों और विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य व्यक्तियों से बड़ी संख्या में उपस्थित रहने की अपील उपाध्यक्ष जयंत शुक्ला, संतोष शर्मा, सचिव रवि आर्य, कोषाध्यक्ष हिदायत शेख सहित कार्यकारिणी सदस्य अंकुश गुंडावार, कपिल केकत, हरिंद्र मेठी, आशीष वर्मा, जाहिद खान, मुकेश शर्मा, राजन चौबे, नरेश रहिले, रवींद्र तुरकर, संजीव बापट, राहुल जोशी, मनोज ताजणे, योगेश राऊत एवं समस्त प्रेस ट्रस्ट ऑफ गोंदिया परिवार की ओर से की गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_imgspot_img

और पढ़ें

Most Popular