स्थानीय अपराध शाखा की बड़ी कार्रवाई; 13 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
गोंदिया, 30 अगस्त। स्थानीय अपराध शाखा, गोंदिया पुलिस ने कत्तल के लिए गोवंशीय पशुओं को निर्दयता एवं अमानवीय तरीके से कंटेनर में ठूंसकर अवैध रूप से ले जाने के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दो कंटेनर ट्रकों को रोककर 42 गोवंशीय पशुओं को मुक्त कराया। इस कार्रवाई में दो कंटेनर ट्रक, चार एंड्रॉयड मोबाइल सहित कुल 51 लाख 87 हजार रुपए का माल जब्त किया गया है। मामले में कुल 13 आरोपियों के खिलाफ सालेकसा पुलिस थाने में अपराध दर्ज किया गया है।





